Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देगा नीव पोर्टल: सीएम

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 ने देश की शिक्षा व्यवस्था को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की ठोस रूपरेखा प्रदान की है, लेकिन किसी भी नीति की वास्तविक सफलता उसके समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘नीव पोर्टल’ को विकसित किया है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला में आयोजित एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नीव पोर्टल एक इंटेलिजेंट और डेटा-ड्रिवन डिसीजन सपोर्ट सिस्टम है, जो नीति निर्माण और संस्थागत क्रियान्वयन के बीच की खाई को पाटने का कार्य करेगा।

रियल-टाइम मॉनिटरिंग और निष्पक्ष मूल्यांकन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीव पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रत्येक प्रावधान का वास्तविक, निष्पक्ष और सतत मूल्यांकन सुनिश्चित करना है। यह पोर्टल रियल-टाइम डेटा, प्रदर्शन संकेतकों और भविष्यसूचक विश्लेषण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था की निरंतर निगरानी करता है। इससे यह स्पष्ट रूप से पता चलता है कि कौन-सी शैक्षणिक संस्थाएं नीति के अनुरूप कार्य कर रही हैं और कहां सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल केवल निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि समय रहते सुधारात्मक कदम उठाने और संस्थानों को सही दिशा देने का एक प्रभावी उपकरण है।

चरणबद्ध तरीके से होगा पोर्टल का विस्तार

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पहले चरण में नीव पोर्टल को राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू किया जा रहा है। इसके बाद इसे महाविद्यालयों और आगे चलकर स्कूलों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक विस्तारित किया जाएगा। इस क्रमबद्ध प्रक्रिया से शिक्षा संस्थानों में एकरूपता, गुणवत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित होगी।

2047 तक शत-प्रतिशत एनईपी अनुपालन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक ऐसा शिक्षा तंत्र विकसित करना है, जो वैश्विक मानकों पर खरा उतरे। नीव पोर्टल के माध्यम से सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के शत-प्रतिशत अनुपालन की डिजिटल ट्रैकिंग संभव होगी। इससे संस्थागत गुणवत्ता संकेतकों में सुधार, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और साक्ष्य-आधारित बजट एवं नीति निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

ज्ञान सेतु’ पहल के तहत एमओयू का आदान-प्रदान

एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘ज्ञान सेतु’ पहल के अंतर्गत स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट और राज्य के लगभग 28 प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया है। इसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान को प्रशासनिक और सामाजिक चुनौतियों से जोड़ना है, ताकि शोध केवल पुस्तकों तक सीमित न रहकर शासन और समाज की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान बन सके।

छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सहयोगों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का इम्पैक्ट इवेल्यूएशन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों, छात्रों के लिए इंटर्नशिप और फील्ड एंगेजमेंट को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल नीति निर्माण अधिक सशक्त होगा, बल्कि युवा प्रतिभाओं को वास्तविक प्रशासनिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.