Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयदीप राठी हत्याकांड: जमीन विवाद में कार में गोली मारकर हत्या

सोनीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई डॉ. जयदीप राठी की हत्या के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। रिमांड पर चल रहे आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। हालांकि, अब तक पुलिस को शव के अवशेष बरामद नहीं हो सके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 2600 वर्ग गज जमीन के समझौते को लेकर हुई बहस के दौरान यह वारदात अंजाम दी गई। आरोपी जस्सी ने बताया कि कार की पिछली सीट पर बैठे जलजीत उर्फ भोला ने देशी पिस्तौल से डॉ. जयदीप राठी को गोली मार दी थी। गोली लगने से जयदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

चलती कार में की गई थी हत्या

पुलिस के अनुसार, यह हत्या चलती कार के अंदर की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जला दिया और अवशेष कुरुक्षेत्र की नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिए। पुलिस ने नहर में करीब दो किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गुरुवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा।

27 दिसंबर को हुआ था अपहरण

डॉ. जयदीप राठी को 27 दिसंबर को अपहरण कर गोली मारकर हत्या की गई थी। उनके शव को जलाने के बाद अवशेष कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद थाना क्षेत्र में शाहाबाद-नलवी से ठोल जाने वाली सड़क के पास बहने वाली नरवाना ब्रांच नहर में फेंके गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को आठ दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।

पंजाब के जीरकपुर में रची गई साजिश

रिमांड के दौरान जस्सी ने बताया कि पूरी साजिश के तहत जयदीप को जमीन समझौते के बहाने पंजाब के जीरकपुर बुलाया गया था। कोहिनूर ढाबे पर मिलने के बाद जस्सी ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। कार में आगे जस्सी ड्राइविंग सीट पर था, बगल में जयदीप बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर जलजीत उर्फ भोला और गुरदर्शन मौजूद थे।

बरवाला की ओर लौटते समय जमीन पर कब्जा छोड़ने को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही बहस में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने डॉ. जयदीप राठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में शव को जला कर नहर में फेंक दिया।

पुलिस फिलहाल फरार आरोपी जलजीत उर्फ भोला की तलाश में जुटी हुई है और मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.