Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं का असर, हरियाणा में बढ़ी ठंड

नारनौल  | पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं के चलते हरियाणा में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भले ही कमजोर हो, लेकिन इसके असर से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

शीत हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है, जबकि दिन में कुछ स्थानों पर धूप निकलने से हल्की राहत मिली। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में हल्की धुंध के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में कोहरा छाने और कोल्ड डे व कोल्ड वेव की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

ठंड और कोहरे के चलते जींद, कैथल, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पानीपत सहित कई जिलों में जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, खराब दृश्यता के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को ठंड में इंतजार करना पड़ा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.