Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालना नगर निगम चुनाव में उतरा गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोपी

जालना | वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में आरोपी श्रीकांत पंगारकर एक बार फिर चर्चा में है। पंगारकर महाराष्ट्र के जालना नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा है। वह वार्ड नंबर 13 से मैदान में उतरा है, जहां उसका मुकाबला भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से है। हालांकि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इस वार्ड से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

बताया जा रहा है कि नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले पंगारकर शिवसेना में शामिल हुआ था, लेकिन उसके खिलाफ विरोध उठने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी में उसकी सदस्यता स्थगित कर दी थी। इसके बाद पंगारकर ने नगर निगम चुनाव निर्दलीय रूप से लड़ने का फैसला किया।

गौरतलब है कि पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला देशभर में व्यापक बहस और आक्रोश का कारण बना था। पंगारकर का नाम इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों में शामिल रहा है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो पंगारकर वर्ष 2001 से 2006 के बीच अविभाजित शिवसेना के टिकट पर जालना नगर परिषद का सदस्य रह चुका है। वर्ष 2011 में शिवसेना से टिकट न मिलने के बाद उसने हिंदू जनजागृति समिति का दामन थाम लिया था। इसके अलावा अगस्त 2018 में महाराष्ट्र एटीएस ने उसे राज्य के विभिन्न हिस्सों से कच्चे बम और हथियार बरामदगी के मामले में गिरफ्तार भी किया था। अब नगर निगम चुनाव में उसकी एंट्री को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.