Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्वाली क्षेत्र में शिक्षा और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती, बग्गा स्कूल को मिलेगा अतिरिक्त भवन

Kangra, Sanjeev-:प्रदेश सरकार सरकारी शिक्षण संस्थानों को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बग्गा में 56.33 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन का शिलान्यास कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने किया। इस भवन में पाँच नए कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि सरकारी विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर उन्हें निजी विद्यालयों के समकक्ष बनाया जाए। उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्ता, वातावरण और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। इसी सोच के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों में भवन निर्माण, खेल मैदान, मंच और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश भर के 850 शिक्षण संस्थानों को “उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान” के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा ज्वाली क्षेत्र के ठंगर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के 100 सरकारी विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां, कोटला और ज्वाली को भी शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली का लाभ मिल सकेगा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि नगरोटा सूरियां में स्थापित डिग्री कॉलेज क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही ज्वाली डिग्री कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए सड़कों, पुलों और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए जाने की बात कही। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनके उत्साह को देखते हुए कृषि मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.