Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मैकेनिकों की भारी कमी से सोनीपत बस अड्डे की वर्कशॉप बेहाल, बस संचालन प्रभावित

सोनीपत  | सोनीपत जिला बस अड्डे की वर्कशॉप इन दिनों गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रही है। वर्कशॉप में 200 से अधिक पद स्वीकृत होने के बावजूद महज दो मैकेनिक तैनात हैं, जिसके कारण बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि वर्कशॉप अप्रेंटिस के सहारे चल रही है और रोजाना आठ से दस बसें मरम्मत के इंतजार में खड़ी रह जाती हैं।

बसों की मरम्मत में हो रही देरी का सीधा असर रोडवेज संचालन पर पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की संख्या घटने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान में सोनीपत बस अड्डे में 150 से अधिक रोडवेज बसें मौजूद हैं, जिनकी नियमित सर्विस और फिटनेस जांच जरूरी होती है। मैकेनिकों की कमी के चलते न सिर्फ बसों की उपलब्धता घट रही है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोनीपत डिपो से 33 से अधिक रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। हालांकि, निजी बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सरकारी बसों की कमी लगातार महसूस की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द ही मैकेनिकों की भर्ती नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में घटिया गुणवत्ता के एड ब्लू के कारण बीएस-6 श्रेणी की करीब 30 रोडवेज बसें खराब हो गई थीं। इन बसों के पंप फेल होने से उन्हें कई दिनों तक वर्कशॉप में खड़ा रखना पड़ा। मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च हुए, वहीं मैकेनिकों की कमी के चलते काम भी काफी समय तक लंबित रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.