Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला, मनरेगा में बदलाव को बताया गरीब विरोधी

कैथल I जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने मनरेगा योजना के नाम को ‘वीबी जी रामजी’ करने और उसमें किए गए बदलावों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता को पूर्व मंत्री करन दलाल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने संबोधित किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा भगवान श्रीराम की ठेकेदार नहीं है, श्रीराम देश के हर नागरिक के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा का नाम भले ही न बदला हो, लेकिन योजना को पूरी तरह से खत्म करने का काम कर दिया है। उदयभान ने कहा कि यह योजना अब ‘राम नाम सत्य’ की स्थिति में पहुंचा दी गई है।

कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उदयभान ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा कांग्रेस की नहीं, बल्कि एक व्यक्ति विशेष की निजी यात्रा है, जिसका पार्टी से कोई सीधा सरोकार नहीं है।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि मनरेगा के नाम और उसमें किए गए बदलावों के विरोध में पार्टी 11 जनवरी से 29 जनवरी तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी। 11 जनवरी को गांधी आश्रम में एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा, जबकि 12 से 29 जनवरी तक गांवों और वार्डों में जाकर जनता को बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा सरकार ने मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार को कमजोर किया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ने 2006 से अब तक 180 करोड़ से अधिक कार्य दिवस उपलब्ध कराए और कोविड काल में 4.6 करोड़ परिवारों को रोजगार देकर गरीबों के लिए नकद आय, बच्चों की पढ़ाई, राशन और इलाज का सहारा बनी। लेकिन अब किए गए बदलावों से काम का अधिकार खत्म हो जाएगा, कानूनी गारंटी समाप्त होगी और मजदूरी सरकार अपनी मर्जी से तय करेगी, जिससे ग्राम पंचायतों की भूमिका भी कमजोर हो जाएगी।

पूर्व मंत्री करन दलाल ने आरोप लगाया कि यह बदलाव जनता को लूटने का नया तरीका है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतों और जिलों के डिप्टी कमिश्नर, भाजपा नेताओं और विधायकों को जो रिश्वत देगा, उसे ही काम मिलेगा।

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भी भाजपा सरकार पर गरीब विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मनरेगा के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.