Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल आलू एक्सपो में खेती का भविष्य, मंत्री ने दिखाई नई राह

करनाल (हरियाणा) I शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में आयोजित चौथे आलू एक्सपो ने आधुनिक खेती की दिशा में एक नई सोच को सामने रखा। दो दिवसीय इस आयोजन में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एक्सपो का निरीक्षण कर आधुनिक तकनीकों से हो रही आलू की खेती को देखा और किसानों से नवाचार अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की अपील की।

एक्सपो में एरोपोनिक तकनीक के जरिए की जा रही आलू की खेती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस तकनीक में मिट्टी के बिना ही आलू की खेती की जाती है, जिसमें पौधों की लटकती जड़ों को पोषक तत्व दिए जाते हैं। खेत या जमीन की आवश्यकता न होने के कारण यह तकनीक छतों और शहरी क्षेत्रों में भी अपनाई जा सकती है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ मिल सकता है।

इस आलू एक्सपो में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 600 से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण कर उन्नत किस्मों और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। किसानों में आधुनिक खेती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में अधिक पैदावार देने वाली किस्में विकसित की जा रही हैं, जिन्हें किसानों को बुकिंग के आधार पर उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आलू और अन्य सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय है और यदि बाजार भाव एमएसपी से कम रहता है तो सरकार उसकी भरपाई करती है, ताकि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जो सबसे अधिक फसलों की एमएसपी पर खरीद और भरपाई करता है।

मनरेगा पर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि पुरानी योजना में समय के साथ कई खामियां आ गई थीं। पहले यह योजना केवल गड्ढे खोदने और भरने तक सीमित रह गई थी, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी वजह से योजना में सुधार किए गए हैं, ताकि इसका लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।

अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि जिसकी जो जिम्मेदारी तय है, उसे निभाना अनिवार्य है। यदि कोई अधिकारी या व्यवस्था अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम नहीं है, तो उसके अनुसार आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए।

वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि चुनाव में सभी दल जीत के उद्देश्य से मैदान में उतरते हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार पंजाब में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी और कमल खिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.