Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का निपटारा

हमीरपुर। न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र और आपसी सहमति से समाधान के उद्देश्य से 14 मार्च को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर हमीरपुर सहित उपमंडल स्तर के न्यायिक परिसरों नादौन और बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव कुलदीप शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके। लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट से जुड़े मामले, धन वसूली और भूमि विवादों की सुनवाई कर समाधान किया जाएगा।

इसके अलावा सड़क दुर्घटना क्लेम से संबंधित प्रकरण, मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामले, श्रम विवाद, बिजली, पानी व टेलीफोन बिलों से जुड़े विवाद, वैवाहिक मामलों, भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रकरण, वेतन-भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।

कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की खास बात यह है कि उन मामलों को भी यहां सुलझाया जा सकता है, जो अभी तक किसी न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं। ऐसे मामलों के इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कार्यालय हमीरपुर या संबंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत से पूर्व प्री-लोक अदालत बैठकों के माध्यम से भी आपसी सहमति से मामलों का समाधान किया जा सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित विवादों का त्वरित, सरल और कम खर्च में निपटारा कराने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.