Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होशियारपुर में सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत, अंतिम संस्कार में जुटी भारी भीड़

Una, Rakesh-:होशियारपुर के चलेट गांव के चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आज उनके अंतिम संस्कार में ग़मगीन माहौल रहा। हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल होकर मृतकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल था, हर किसी की आंखें नम थीं।

सभी चारों शवों को वाहनों में रखकर एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसके चलते सड़क मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई और दर्जनों वाहन फंस गए। लगभग दो किलोमीटर लंबा अंतिम यात्रा का काफिला शमशान घाट तक पहुंचा, जहां इतनी भीड़ जमा हुई कि खड़े होने की जगह भी नहीं थी।

दोसडका अड्डा के पास हुई कार और बस की भीषण टक्कर में चलेट गांव के अरुण कुमार, वृज कुमार, सुखविंदर सिंह और सुशील कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि विदेश जाने वाले अमित डडवाल (25) बाल-बाल बच गए। देर रात शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें गांव लाया गया।अंतिम संस्कार में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, एडवोकेट सोहराब कालिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश पाराशर, जिला पार्षद सुशील कालिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह पटियाल, नंबरदार सचदेव सिंह, डॉ. सतनाम सिंह, दौलतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.