Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखड़ी बस हादसा: बुजुर्ग महिला की मौत, पांच यात्री घायल, लापरवाही की जांच शुरू

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चरखड़ी गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बस में सवार पांच अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब “चेतन” नामक एक निजी बस को चालक ने सड़क किनारे स्टार्ट हालत में खड़ा किया हुआ था। बताया जा रहा है कि चालक और परिचालक बस को वहीं छोड़कर चाय पीने चले गए। इसी दौरान बस अचानक अपने आप आगे की ओर चल पड़ी। ढलान होने के कारण बस तेजी से फिसलती हुई सड़क से नीचे लुढ़क गई और करीब नीचे स्थित दूसरी सड़क पर जा गिरी।हादसे के समय बस में कुल पांच यात्री सवार थे। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस तथा आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, एक बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इस हादसे पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक बुजुर्ग महिला के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका सामने आ रही है, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.