Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला के मंदिर न्यासों में रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, हर मंदिर के लिए बनेगा डेवलपमेंट प्लान

Shimla, 12 January-:जिला के मंदिर न्यासों के अंतर्गत लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया अब शीघ्र शुरू होने जा रही है। सोमवार को जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंदिर न्यासों के चेयरमैन के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिरों के प्रबंधन, स्टाफ की कमी और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि जिला के विभिन्न मंदिर न्यासों में लगभग 48 पद वर्तमान में रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया आरंभ कर दी है। फिलहाल सभी रिक्त पदों का विवरण प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद संबंधित मंदिर न्यास तय प्रक्रिया और कमेटी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों के बेहतर प्रबंधन और संचालन के लिए सभी पदों का भरा होना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्टाफ की कमी के चलते मंदिरों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए नियमों और मानकों के अनुसार ही की जाएगी। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित योग्यता और शर्तों का पालन अनिवार्य होगा। जिला के पांच प्रमुख मंदिरों में पुजारी, मल्टीपर्पज स्टाफ, अकाउंटेंट, क्लर्क सहित अन्य पदों को भरा जाएगा।

बैठक में मंदिर न्यासों की डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि सभी मंदिर न्यासों की वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जाखू, संकटमोचन और तारा देवी मंदिर की वेबसाइट तैयार हो चुकी हैं, जबकि अन्य मंदिरों की वेबसाइट जल्द बनाई जाएंगी। इन वेबसाइट्स पर मंदिर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, ऑनलाइन भंडारा बुकिंग, लाइव आरती और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जाखू मंदिर की तर्ज पर जिले के अन्य मंदिर परिसरों के लिए भी डेवलपमेंट प्लान तैयार किए जाएंगे। इस योजना के तहत तारा देवी, संकटमोचन, हाटकोटी और सराहन मंदिर न्यास में विस्तारीकरण और अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल करते हुए विकास योजनाएं बनाई जाएंगी। मंदिर न्यासों को यह डेवलपमेंट प्लान एक माह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह योजनाएं सुविधाओं के विस्तार में सहायक होंगी।

बैठक में तारा देवी मंदिर के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने का भी फैसला लिया गया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत देना है। योजना के अनुसार एक मार्ग से वाहनों का प्रवेश और दूसरे मार्ग से निकासी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने मंदिर न्यास को वैकल्पिक मार्गों की पहचान कर जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी, एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.