Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूके वर्क वीजा का झांसा देकर 21 लाख की ठगी, तीन पर केस

कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने का सपना दिखाकर एक परिवार से बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यूके वर्क वीजा दिलाने का भरोसा देकर आरोपितों ने करीब 21 लाख रुपये हड़प लिए। जब लंबे समय तक वीजा नहीं लगा और पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसे धमकियां दी गईं। शिकायत के आधार पर थाना सिटी थानेसर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद निवासी राज सिंह ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2023 में वह अपने साढ़ू मलकीत सिंह के पास कुरुक्षेत्र आया था। इसी दौरान नवदीप और लखबीर नामक दो युवक उनसे मिले, जो मलकीत को पहले से जानते थे। बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके पास यूके वर्क परमिट लगवाने का पुख्ता जरिया है। इस पर राज सिंह ने अपनी पत्नी और बेटी के लिए वीजा लगवाने की जानकारी ली।

आरोपितों ने तीन लोगों के यूके वीजा के लिए 28 लाख रुपये की मांग की और भरोसा जताने के लिए यूके में रह रहे अपने साथी से फोन पर बात भी करवाई। अगले दिन उन्होंने पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज जमा करवा लिए और कुछ समय बाद यह कहकर आश्वस्त किया कि वीजा से जुड़ा टेस्ट भी करवा दिया गया है।

उनकी बातों पर भरोसा करते हुए राज सिंह ने 31 अक्टूबर को 11.50 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद अपने साले राहुल के खाते से छह लाख रुपये और अलग-अलग किस्तों में करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद भी दिए गए। कुल मिलाकर करीब 21 लाख रुपये आरोपितों को सौंप दिए गए।

काफी समय बीतने के बाद भी जब यूके वीजा नहीं लगा तो आरोपित बहाने बनाने लगे। पहले फाइल प्रक्रिया में होने की बात कही गई, फिर कनाडा भेजने का झांसा देकर एंबेसी फीस के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा करवाई गई। बाद में यूरोप भेजने का दबाव बनाया गया, लेकिन किसी भी देश का वीजा नहीं लग पाया।

जब राज सिंह ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपितों ने धमकियां दीं और पासपोर्ट लौटाने से भी इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.