Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अर्की अग्निकांड पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

Shimla, Sanju-:सोलन जिला के अर्की क्षेत्र में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में कई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं, जबकि एक 8 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की यह घटना रात करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही समय में कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, तुरंत एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है।मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में एक 8 साल के बच्चे की जान चली गई है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत बच्चे के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मौके पर मौजूद हैं और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्थिति की जानकारी दे रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राथमिकता के आधार पर लोगों की जान बचाना और स्थिति को नियंत्रित करना सुनिश्चित किया जाए।अग्निकांड के कारणों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि जब राहत और बचाव कार्य पूरे हो जाएंगे, उसके बाद आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि जांच निष्पक्ष और गंभीरता से की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।फिलहाल प्रशासन, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और हालात पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.