Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीड़-बिलिंग में बढ़ती दुर्घटनाए: पैराग्लाइडिंग पायलटों के डोपिंग टेस्ट की उठी मांग

Dharamshala, Rahul-:प्रदेश के प्रमुख साहसिक पर्यटन स्थल बीड़-बिलिंग में हाल के दिनों में पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने गंभीर चिंता जताई है। बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उड़ान से पहले पायलटों का डोपिंग टेस्ट अनिवार्य किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

धर्मशाला पहुंचे अनुराग शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पैराग्लाइडिंग एक साहसिक खेल है, जिसमें जोखिम रहता है, लेकिन कई मामलों में दुर्घटनाओं की वजह पायलटों की लापरवाही भी सामने आती है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में बीड़-बिलिंग क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग हादसों में इजाफा हुआ है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग के समक्ष नियमों को और सख्त करने का प्रस्ताव रखा गया है।अनुराग शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई पायलट खराब मौसम में उड़ान भरता पाया जाता है, तो पहली बार उसे चेतावनी दी जाए, लेकिन दोबारा ऐसी गलती करने पर उसका लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए। इससे न केवल पायलटों में अनुशासन आएगा, बल्कि पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में धर्मशाला और बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के बड़े केंद्र हैं। अनुकूल मौसम के दौरान बीड़-बिलिंग में प्रतिदिन करीब 1500 पर्यटक पैराग्लाइडिंग का आनंद लेते हैं। इस क्षेत्र में लगभग 400 पंजीकृत पायलट कार्यरत हैं। इसके अलावा बीड़-बैजनाथ क्षेत्र में साढ़े तीन सौ से अधिक होटल और होमस्टे पंजीकृत हैं, जो पर्यटन पर निर्भर हैं।

अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा में पर्यटन से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन इसके लिए पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.