Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम नायब सैनी ने गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में टेका माथा

लुधियान (पंजाब) I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के लुधियाना स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। यह पवित्र स्थल सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ा हुआ है, जहां उन्होंने कठिन समय में तपस्या कर मानवता, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश दिया था।

गुरुद्वारे में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के त्याग और बलिदान से देश को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं समाज को एकजुट रखने और सही मार्ग पर चलने की सीख देती हैं।

मुख्यमंत्री ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे वक्तव्यों से समाज में भ्रम फैलता है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्राचीन श्री मुक्तेश्वर शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की और हरियाणा व देशवासियों के लिए शांति, सौहार्द और विकास की कामना की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग भी उनके साथ मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.