Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में कोल्ड ब्लास्ट, नारनौल में जमी बर्फ, ऑरेंज अलर्ट

सोनीपत | हरियाणा में सोमवार की सुबह शीत लहर के तीखे प्रहार के साथ हुई। रविवार को जीटी रोड से सटे जिलों सहित सोनीपत, नारनौल और आसपास के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

नारनौल में ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिला, जहां सोमवार को तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के चलते सरसों की फसल और घास पर सफेद चादर जम गई। खुले आसमान के नीचे खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों पर भी बर्फ की पतली परत दिखाई दी।

मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि रविवार को यहां 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में इस समय ‘कोल्ड ब्लास्ट’ जैसी स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे क्षेत्र के लिए शीत लहर, शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक, उत्तरी पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी राज्यों की ओर बढ़ रही हैं। इसी वजह से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तेज ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

आने वाले दो से तीन दिनों तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, 15 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में आंशिक बादल छाने की संभावना है, जिससे ठंड के असर में थोड़ी नरमी आ सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नागचला में तैरकर गुजर रहे हैं वाहन, जलमग्न हुआ फोरलेन और ओल्ड एनएच

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी जिला की बल्हघाटी के नागचला में वाहन तैरकर फोरलेन और ओल्ड एनएच को पार कर रहे हैं। नागचला में फोरलेन से ओल्ड एनएच के लिए बनाए गए डायवर्सन पर पिछले कुछ वर्षों से भारी जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। यहां जरा सी बारिश पर इतना पानी भर जाता है...

2 अगस्त से हिमाचल में AAP का घर-घर सदस्यता अभियान शुरू

Summer express/शिमला, संजू-: आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी 2 अगस्त से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, उन्हें...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हरियाणा की सीमा सांगवान ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य, देश का बढ़ाया गौरव

Summer express, चरखी दादरी। हरियाणा की प्रतिभाशाली एथलीट सीमा सांगवान कलिरामण ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। सीमा ने 58.65 मीटर का बेहतरीन थ्रो कर भारत को एक और पदक दिलाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया। चरखी दादरी...

अंबाला में 17 करोड़ रुपये के मकान अनुदान घोटाले का खुलासा, 16 लोगों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए चलाई जा रही डॉ. भीमराव आंबेडकर मकान नवीनीकरण अनुदान योजना में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की तीन वर्ष तक चली जांच के बाद योजना में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार...

करनाल में स्कॉर्पियो सवारों पर फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप

Summer express, करनाल। जिले में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। करनाल-असंध नेशनल हाईवे-709ए पर गांव जयसिंहपुर के निकट स्थित एक होटल के पास देर रात स्कॉर्पियो सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में दो राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। घटना के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.