Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व सैनिकों ने एचटेट में पूर्ण छूट की मांग की, CM सैनी से गुहार

रेवाड़ी | हरियाणा में ‘वॉइस ऑफ एक्स-सर्विसमैन सोसाइटी’ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) में पूर्व सैनिकों के लिए पूर्ण छूट देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सेना में सेवा के दौरान पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान दिया है और अब वे शिक्षा क्षेत्र में भी अपने अनुभव और योग्यता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।

संगठन के महासचिव, सूबेदार नरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि मुख्यमंत्री के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया गया है कि HTET में पूर्व सैनिकों के लिए पात्रता मानदंडों में विशेष छूट प्रदान की जाए। इस पहल में कृष्ण एडवोकेट, सूबेदार उमेद सिंह चौहान, सूबेदार विजय पाल, सूबेदार बुधसिंह, हवलदार कंवर सिंह, हवलदार ईश्वर सिंह, हवलदार बिरेंद्र सिंह, सूबेदार युद्धवीर सिंह और नायक रणबीर सिंह भी शामिल हैं।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारतीय सेना में सेवा के दौरान जवान लंबी अवधि तक परिवार और समाज से दूर रहते हैं और कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। ऐसे में शिक्षा क्षेत्र में सेवा देने के लिए उन्हें पात्रता मानदंडों में छूट मिलना उनके हक में है।

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, हरियाणा सरकार समय-समय पर पूर्व सैनिकों को सिविल सेवा या अन्य आरक्षित पदों पर आहर्ता में ढील देती रही है। HTET में छूट मिलने से पूर्व सैनिक अपनी शैक्षिक योग्यताओं का पूरा उपयोग कर सकेंगे और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय योगदान देंगे। संगठन का यह भी कहना है कि इससे पूर्व सैनिकों का सरकारी योजनाओं और नीतियों पर विश्वास भी मजबूत होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.