Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लंबे सूखे से हिमाचल की बागवानी पर संकट, सेब समेत फलों की पैदावार पर मंडरा रहा खतरा

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में मौसम की लगातार बेरुखी ने खेती और बागवानी को गहरे संकट में डाल दिया है। बीते कई महीनों से बारिश और बर्फबारी न होने के कारण प्रदेश के बागवान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हिमाचल की खेती-बागवानी मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर रहती है, लेकिन मौजूदा हालात ने इस परंपरागत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन का प्रत्यक्ष प्रभाव मान रहे हैं, जिसका असर अब पहाड़ी राज्यों में भी साफ नजर आने लगा है।

बागवानों का कहना है कि पिछले करीब तीन महीनों से क्षेत्र में नाममात्र भी बारिश नहीं हुई है। लगातार सूखे की वजह से न केवल खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि नए बाग लगाने का कार्य भी लगभग ठप हो गया है। 100 दिनों से अधिक समय तक बारिश न होने के कारण जल स्रोत सूखने लगे हैं और पानी की भारी किल्लत पैदा हो गई है। पहाड़ी इलाकों में सिंचाई के साधन सीमित होने के कारण किसान पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यदि जल्द मौसम में बदलाव नहीं हुआ, तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

बागवानों ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में ट्यूबवेल और नहरों के माध्यम से किसी हद तक सिंचाई संभव है, लेकिन हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में बारिश और बर्फबारी के बिना खेती-बागवानी करना बेहद कठिन हो जाता है। लंबे समय से जारी सूखे का सीधा असर सेब, नाशपाती, आड़ू और अन्य फलों की पैदावार पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।इस बीच राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानी क्षेत्र के लिए बड़ी संख्या में पौधे पहले ही खरीदे जा चुके हैं।जिन क्षेत्रों में सीमित जल स्रोत उपलब्ध हैं, वहां किसी तरह प्लांटेशन का काम किया जा रहा है, लेकिन जहां पानी की सुविधा नहीं है, वहां स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। अक्सर लोहड़ी के आसपास या 25–26 जनवरी के बाद अच्छी बर्फबारी देखने को मिलती रही है। यदि इसके बावजूद मौसम नहीं बदला, तो सरकार को बागवानों के हित में आगे की रणनीति पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.