Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के शार्प शूटर की गिरफ्तारी से संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार

चंडीगढ़। हरियाणा से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुढ़ा निवासी कुख्यात शार्प शूटर विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े इस आरोपी की गिरफ्तारी को हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में संगठित अपराध के खिलाफ अहम सफलता माना जा रहा है।

विकास उर्फ विक्की लंबे समय से हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र में हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। कई मामलों में अदालत पहले ही उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर गाजियाबाद के लोनी इलाके से पकड़ा गया, जहां वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। हरियाणा के विभिन्न जिलों में हुई आपराधिक वारदातों के बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके।

पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2021 में जयपुर जेल में बंद रहने के दौरान विकास की मुलाकात कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हुई थी। वहीं से उसका आपराधिक नेटवर्क मजबूत हुआ। बाद में रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के साथ तालमेल बनने के बाद वह हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में रंगदारी व हथियारों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

वर्ष 2023 में गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र में कौशल गैंग के सरगना कौशल चौधरी की हत्या की साजिश में भी विकास की भूमिका सामने आई थी। इस मामले में हरियाणा एसटीएफ की कार्रवाई में दस शूटर गिरफ्तार हुए थे, जबकि विकास फरार हो गया था। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास उर्फ विक्की की गिरफ्तारी से हरियाणा में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसे अवैध हथियार कहां से मिलते थे, हरियाणा में किन लोगों को वह रंगदारी के लिए निशाना बना रहा था और उसे पनाह देने वाले स्थानीय मददगार कौन थे। राज्य पुलिस इसे हरियाणा में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कामयाबी मान रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.