Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, गोल्ड 1.42 लाख पार

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार, 13 जनवरी को कीमती धातुओं ने एक बार फिर नए रिकॉर्ड बना दिए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खबर लिखे जाने तक सोना 1,42,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 2,70,800 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई।

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

मंगलवार को चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। MCX पर चांदी 2,70,851 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थी, जो अब तक का उच्चतम स्तर माना जा रहा है। इससे पहले सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया था।

सर्राफा बाजार में 15 हजार रुपये की छलांग

सोमवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत एक ही दिन में 15,000 रुपये उछलकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, यह बढ़ोतरी करीब छह प्रतिशत रही। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोना भी सर्वकालिक ऊंचाई पर

चांदी के साथ-साथ सोने ने भी नया कीर्तिमान बनाया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,900 रुपये यानी करीब 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ती रुचि और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के चलते सोने-चांदी की कीमतों में यह तेज उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.