Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईकोर्ट का निर्देश: बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा सुनिश्चित करें तुरंत

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब सरकार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि मजीठिया की जान की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। हाईकोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी एडीजीपी (जेल) और नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट पर तय की जाएगी।

यह आदेश मजीठिया की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें उनकी जान को गंभीर खतरा बताया गया था। याचिका में दावा किया गया कि उन्हें आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल की ओर से धमकियां मिल रही हैं और जेल के भीतर भी उनकी सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक हैं। फिलहाल मजीठिया नाभा जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

खुफिया रिपोर्ट में आतंकी साजिश का दावा

सूत्रों के अनुसार, एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी (इंटेलिजेंस) ने एक महत्वपूर्ण ई-मेल जारी किया है। इसमें खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) बिक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। इसी इनपुट के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, निगरानी बढ़ी

3 जनवरी 2026 को जारी इस खुफिया अलर्ट में स्पेशल डीजीपी (सुरक्षा), एडीजीपी (जेल), एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पटियाला जोनल इंटेलिजेंस यूनिट को पूरे मामले पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अहम सूचना को तुरंत उच्च अधिकारियों के साथ साझा किया जाए। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे पर मजीठिया की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.