Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में प्रशासनिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में अधिकारी अपनी मर्यादा भूलकर काम कर रहे हैं और इसका असर प्रदेश की कार्यप्रणाली पर पड़ रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह स्थिति केवल विपक्ष की चिंता नहीं है, बल्कि अब सरकार के अपने मंत्री भी इस मुद्दे की ओर संकेत दे रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री द्वारा अधिकारियों के व्यवहार पर दिए गए हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह संकेत है कि प्रशासनिक ढांचा बेलगाम हो चुका है, जो प्रदेश हित में नहीं है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अधिकारियों की बेलगाम कार्यशैली और दुखी मंत्रियों के बयान प्रदेश की लोकतांत्रिक और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं।इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं और समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लोहड़ी के मौके पर नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास पर पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया गया, जिसमें समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए।