Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, 6 गिरफ्तार

तरनतारन । गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश को तरनतारन पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों, गोलाबारूद और नशीले पदार्थों के जखीरे के साथ छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के गांव कक्का कंडियाला में पुलिस ने सोमवार रात करीब एक बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के हाथ अत्याधुनिक हथियार लगे, जिनका इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह विदेशी पिस्तौल, असॉल्ट राइफल की मैगजीन, भारी मात्रा में हेरोइन और कई लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि छापेमारी के दौरान रॉकेट लॉन्चर जैसा खतरनाक हथियार भी मिला है, जो किसी बड़े आतंकी हमले की ओर इशारा करता है।

डीएसपी (डिटेक्टिव) जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, इतनी बड़ी बरामदगी को देखते हुए पूरे मामले का खुलासा विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि मंगलवार को एसएसपी सुरिंदर लांबा इस ऑपरेशन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर सकते हैं।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई लाइन तथा संभावित साजिश के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। गणतंत्र दिवस से पहले इस कार्रवाई के बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.