Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में बिजली चोरी जांच टीम पर हमला, जेई-लाइनमैन बंधक

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बिजली चोरी की जांच करने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। धौज थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में जेई और लाइनमैन को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई, सरकारी वाहन की चाबी छीन ली गई और मोबाइल से चोरी के साक्ष्य जबरन मिटा दिए गए। आरोप है कि हमलावरों ने बिजलीकर्मियों को हाथ काटने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

घटना शनिवार की बताई जा रही है। बिजली विभाग को सूचना मिली थी कि आलमपुर गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इसके बाद पाली सब-डिवीजन के तहत एनआईटी-दो में तैनात जेई रजत जाखड़, सतनाम चंद, सहायक लाइनमैन विक्रम सिंह, रवीन कुमार, प्रवीन, तारीफ और चालक जोगिंद्र जांच के लिए गांव पहुंचे। टीम एक गली में चेकिंग कर रही थी और स्थानीय युवक को साथ लेकर वीडियोग्राफी कर रही थी।

इसी दौरान जावेद नामक युवक वहां पहुंचा और फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि सभी बिजलीकर्मियों को बंधक बना लिया गया, विरोध करने पर लाइनमैन का फोन छीनकर उसमें मौजूद बिजली चोरी से जुड़े फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए गए।

पीड़ितों ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बिजलीकर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों के अनुसार जावेद, शकलीन और फारुख इस घटना में मुख्य रूप से शामिल रहे और उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी उकसाया।

जेई और लाइनमैनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित करीब 50 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.