Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

19 जनवरी को कैबिनेट बैठक, पंचायत चुनाव और बजट को लेकर अहम फैसलों के संकेत

Shimla, 14 January-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 19 जनवरी, सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुला ली है। यह बैठक सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय स्थित शिखर सम्मेलन हॉल में आयोजित होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित सचिवों को बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 30 अप्रैल से पहले पूरी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन वर्तमान परिसीमन प्रक्रिया के चलते इस समयसीमा का पालन करना व्यवहारिक नहीं माना जा रहा। ऐसे में राज्य सरकार अदालत के आदेश के खिलाफ अपील करने पर भी विचार कर सकती है। कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी 20 जनवरी को राज्य चुनाव आयोग को दी जा सकती है। इसी दिन राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज चुनावों को लेकर फैसला लेने के उद्देश्य से मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है।इसके अलावा राज्य सरकार फरवरी से नए बजट की तैयारियों में जुटने जा रही है। इसके तहत फरवरी के पहले सप्ताह में विधायकों के साथ प्राथमिकता बैठकें आयोजित की जाएंगी। केंद्र सरकार का आम बजट 1 फरवरी को पेश होगा, जिसमें रेल बजट भी शामिल रहेगा। साथ ही संसद सत्र में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें भी पेश की जानी हैं। इन सिफारिशों से यह तय होगा कि अगले पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश को कितनी और किस तरह की वित्तीय सहायता मिलेगी।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की भी संभावना है। वहां वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। हाल ही में सेब बागबानों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने सेब पर आयात शुल्क का मुद्दा केंद्रीय वित्त मंत्री और वाणिज्य मंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया था। माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे में यह विषय प्रमुखता से रखा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.