Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपिल की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की जांच

पलवल | कपिल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ देर पहले कपिल ने अपनी पत्नी, भाटला गांव में रहने वाले एक दोस्त और अपने बहनोई को कई बार फोन किए थे। हालांकि इन बातचीतों में क्या हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

कपिल के पिता भगत सिंह ने आत्महत्या की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता। परिवार के अन्य सदस्यों—ताऊ चंद्रशेखर, बहनोई रिक्की और परिचित ज्वैलर निखिल व राजू सोनी—का भी कहना है कि कपिल खुशमिजाज स्वभाव का था। परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था, कारोबार भी अच्छा चल रहा था और किसी तरह का कर्ज नहीं था। ऐसे में परिजन आत्महत्या के सिद्धांत पर सवाल उठा रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक लोहड़ी के मद्देनजर कपिल ने सुबह ही घर पर कहा था कि वह जल्दी लौटेगा। इसी बात को कहकर वह दुकान पर गया था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि अब वह कभी वापस नहीं आएगा। कपिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और दोनों बच्चे सदमे में हैं, जबकि इकलौते बेटे को खोने का गम पिता पर साफ नजर आ रहा है। आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिवॉल्वर कपिल के नाम पर लाइसेंसी थी, जिसे वह दुकान की तिजोरी में रखते थे। रिवॉल्वर का लाइसेंस और तिजोरी की चाबी घर पर रखी रहती थी। घटना वाले दिन कपिल ने पत्नी से तिजोरी की चाबी ली और बताया कि चंडीगढ़ जाना है, इसलिए असलहे की जरूरत पड़ सकती है।

घटना के बाद गांधी चौक मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग भी मौके पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

मामले में कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। गोली कपिल के पेट के बाएं हिस्से में लगी है, जबकि आत्महत्या के मामलों में आमतौर पर माथे या कनपटी को निशाना बनाया जाता है। लाइसेंसी रिवॉल्वर में छह गोलियां थीं, जिनमें से केवल एक ही चली है। सीसीटीवी फुटेज में भी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि गोली किसने चलाई या कपिल ने खुद पर फायर किया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और फुटेज के साथ-साथ अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर ही इस रहस्यमयी मौत का खुलासा हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express,नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़ी एक रीयल एस्टेट कंपनी की करीब 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क कर ली हैं। ईडी के...

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला उच्च शिक्षा का सहारा

Summer express, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक और प्रभावी पहल कर रही है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

होर्मुज जलसंधि को लेकर टकराव तेज, ओमान के टोल-फ्री कॉरिडोर पर ईरान की चेतावनी

Summer express, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ताओं और 60 दिनों के अंतरिम युद्धविराम के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ओमान द्वारा तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग शुरू करने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय विवाद गहरा गया है। ईरान...

ऑपरेशन मैदान के तहत अंबाला में पुलिस की सघन चेकिंग, कई वाहन जब्त

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर | अंबाला छावनी में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर और बिना वैध दस्तावेजों वाले कई वाहनों को जब्त (इम्पाउंड) किया। वहीं, नशीले पदार्थों की बरामदगी...

कैथल में एक करोड़ की चोरी के दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Summer express ,कैथल। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में हाल ही में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.