Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मकर संक्रांति की खुशियों में मातम, बाल्टी में डूबा सवा साल का मासूम

सराय औरंगाबाद |  मकर संक्रांति के पर्व पर जहां एक ओर परिवार खुशियां मना रहा था, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे घर को मातम में बदल दिया। शहर से सटे सराय औरंगाबाद गांव में सवा साल के मासूम आदित्य की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला है और वर्तमान में सराय औरंगाबाद में किराए के मकान में रह रहा था। हादसे के समय आदित्य के पिता मदन सिंह घर के बाहर अलाव ताप रहे थे, जबकि उसकी मां भवानी पास ही अपनी बहन के घर गई हुई थीं। इसी दौरान मासूम बच्चा खेलते-खेलते घर के अंदर कमरे में चला गया।

कमरे में पानी से भरी एक बाल्टी रखी हुई थी, जिसमें एक गिलास भी पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि आदित्य गिलास उठाने के लिए बाल्टी की ओर झुका और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद जब मां घर लौटीं और बच्चे के बारे में पूछा, तो अंदर जाकर देखा कि आदित्य बाल्टी में उल्टा पड़ा हुआ था, उसका मुंह पानी में था।

परिजन तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...

डेढ़ साल से बदहाल धर्मशाला-चंबी-सुधेड़ मार्ग, 300 मीटर सड़क पैच बना परेशानी का सबब

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला-चंबी वाया सुधेड़ मार्ग पर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा लगभग 300 मीटर लंबा सड़क पैच स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते रोजाना स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के...

मानसून में वायरल संक्रमण बढ़ा, बच्चों में बुखार-डायरिया के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -: मानसून के मौसम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वायरल और अन्य संक्रमित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में भी इन दिनों वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।खासकर छोटे बच्चों में बुखार, खांसी और डायरिया जैसे लक्षण सामने...

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.