Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM नायब सैनी का मान सरकार पर हमला, बोले नहीं रुकेगी केसरी कलम

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मीडिया पर दबाव बनाने या दमनात्मक कार्रवाई जैसे कुकृत्यों से पंजाब केसरी जैसी प्रतिष्ठित संस्था की कलम कभी नहीं रुकेगी। सीएम सैनी ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब केसरी सिर्फ एक अखबार नहीं, बल्कि देश की पहचान है, जिसकी आवाज आतंकवाद जैसे कठिन दौर में भी नहीं दबाई जा सकी।

मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों को भी नसीहत देते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आकर गलत कदम न उठाएं। जो अधिकारी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ अनुचित कार्रवाई करना न सिर्फ गलत है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के बीच अपनी पकड़ कमजोर होते देख घबराई हुई है और इसी हताशा में वह मीडिया को डराने-दबाने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर भी पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि पंजाब को बर्बादी की ओर धकेलने के बाद अब अपने खिलाफ उठ रहे जनआक्रोश से घबराई AAP सरकार पूरी तरह बौखला चुकी है। सत्ता जाने का भय इतना गहरा है कि सरकार अब मीडिया पर सुनियोजित हमले कर रही है, ताकि अपनी विफलताओं, भ्रष्टाचार और कुशासन को छिपाया जा सके।

सीएम सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है और किसी भी कीमत पर प्रेस की स्वतंत्रता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.