Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वोट बैंक नहीं, राष्ट्रहित सर्वोपरि, SIR पर बोले राजीव बिंदल

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लोकतंत्र को सशक्त, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक अनिवार्य प्रक्रिया बताया है। शिमला संसदीय क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य चुनावी व्यवस्था को मजबूत करना और अनधिकृत रूप से वोट सूची में शामिल घुसपैठियों को बाहर करना है।

डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है, जो समय-समय पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधार करती रहती है। उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आजादी के बाद से विभिन्न चरणों में यह प्रक्रिया अपनाई जाती रही है। इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर अनावश्यक विरोध कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत गणराज्य केवल भारतीय नागरिकों के लिए है और संविधान ने मतदान का अधिकार सिर्फ अधिकृत नागरिकों को ही दिया है। लेकिन बीते चार-पांच दशकों में बड़ी संख्या में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले घुसपैठियों ने गलत तरीकों से अपने वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लिए हैं। ऐसे लोग अपनी वोट की ताकत के जरिए चुनाव परिणामों को प्रभावित कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्रहित के साथ समझौता कर रहे हैं। घुसपैठियों को संरक्षण देना, उनके दस्तावेज बनवाने में मदद करना और उनके सहारे सत्ता हासिल करने की कोशिश करना देशहित के विरुद्ध है। डॉ. बिंदल ने कहा कि घुसपैठिए देश के संसाधनों का अनुचित उपयोग करते हैं, जिससे वास्तविक भारतीय नागरिकों के अधिकारों पर सीधा असर पड़ता है।

अंत में उन्होंने समाज और सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि SIR की प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें, ताकि केवल अधिकृत भारतीय नागरिकों को ही मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके और लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हों।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.