Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला थाना ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट की आशंका, चार गिरफ्तार

अंबाला। बलदेव नगर थाने में खड़ी कार में हुए धमाके के मामले में पुलिस को प्रारंभिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। हालांकि विस्फोटक के नमूने करनाल स्थित मधुबन फोरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं और अंतिम पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इस सनसनीखेज मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों में फिरोजपुर के गांव फत्तूवाला निवासी सौरभ और आकाश नामक दो सगे भाई शामिल हैं। यह गांव पाकिस्तान सीमा से महज आठ किलोमीटर दूर है और पहले भी इस क्षेत्र में ड्रोन के जरिये नशा, हथियार और विस्फोटक सामग्री आने के मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि विस्फोटक सामग्री भी ड्रोन के माध्यम से लाई गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने विस्फोटक को झाड़ियों में छिपाया था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी आपसी संपर्क के लिए सिग्नल ऐप का इस्तेमाल करते थे, ताकि बातचीत गोपनीय रहे। चौथे आरोपी रमन से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार रमन के खिलाफ पहले से अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज है और वह हथियार हासिल करने की फिराक में था। इसी चाहत में वह साजिशकर्ताओं के हाथों मोहरा बन गया।

पूछताछ में सामने आया कि रमन ने सौरभ और आकाश के खातों में पैसे डाले थे, ताकि एक कार खरीदी जा सके और उसे बलदेव नगर थाने में खड़ा किया जाए। सूत्रों के मुताबिक रमन चिकन की दुकान चलाता है और उसकी किसी व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी। वह इलाके में दहशत फैलाकर सामने वाले को डराना चाहता था, इसी मंशा से उसने इस साजिश में भूमिका निभाई।

पूरा मामला

10 जनवरी को बलदेव नगर थाने के परिसर में एक मारुति कार खड़ी की गई थी। कार में छह-छह किलो के सिलिंडर रखे थे, जिनमें गैस के साथ विस्फोटक सामग्री भी मौजूद थी। योजना कार में आग लगाकर सिलिंडरों के जरिये बड़ा धमाका करने की थी। हालांकि समय रहते कार से धुआं उठता देख सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और बड़ा हादसा टल गया।

इसके बाद पुलिस ने कार खड़ी करने वाले की तलाश शुरू की। जांच में पटियाला निवासी कर्मजीत पकड़ा गया, जिसने बताया कि कार खड़ी करने के बदले उसे 30 हजार रुपये देने की बात हुई थी। आगे की जांच में फिरोजपुर के सौरभ और आकाश तथा जम्मू निवासी रमन की भूमिका सामने आई।

संवेदनशील इलाका

फिरोजपुर का फत्तूवाला गांव पाकिस्तान सीमा के बेहद नजदीक है और यहां ड्रोन के जरिये अवैध गतिविधियों के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

जांच जारी

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद विस्फोटक की प्रकृति पर स्थिति स्पष्ट होगी। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और किसने उसे छिपाया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.