Facebook-f Youtube X-twitter

अभय चौटाला का दावा, 2029 में भाजपा का सुपड़ा साफ

नारनौल। हरियाणा की राजनीति में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करते हुए बड़ा संदेश दिया है। नारनौल के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने रविवार को हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए इनेलो का दामन थाम लिया। इस अवसर पर बीपीएस बीएड कॉलेज प्रांगण में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में विशाल जनसभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट और गुंडागर्दी चरम पर है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चौटाला ने दावा किया कि वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का “सुपड़ा साफ” कर देगी और इनेलो की सरकार बनाकर हरियाणा को भयमुक्त बनाया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की तीसरी सरकार कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और गलत नीतियों का नतीजा है। टिकट वितरण में चहेतों को फायदा पहुंचाने के कारण कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

इससे पहले दुबलाना गांव में पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा में जाट सभा नांगल चौधरी की ओर से अभय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जाट सभा को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।

नव-प्रवेशी नेता राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इनेलो के बढ़ते जनाधार और अभय चौटाला के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है और प्रदेश की छत्तीस बिरादरी इनेलो के साथ खड़ी है। शर्मा ने अभय चौटाला को हरियाणा का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि आने वाला समय इनेलो का है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, धर्मसिंह छोकर, रणबीर मंडोला, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.