Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिराग योजना के वंचित छात्रों को दोबारा मिलेगा दाखिले का मौका

चंडीगढ़।हरियाणा सरकार की चिराग योजना के तहत दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने योजना का चेकिंग पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र छात्र अपने अधूरे दस्तावेज अपलोड कर योजना का लाभ ले सकें। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार चिराग योजना का पोर्टल 23 जनवरी से 30 जनवरी तक फिर से खोला जाएगा। इस अवधि में छात्र अपनी दसवीं कक्षा की मार्कशीट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। विभाग ने बताया कि चालू शैक्षणिक सत्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम देरी से घोषित हुआ था, जिसके चलते कई विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में अपने दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए थे।

जानकारी के मुताबिक, चिराग योजना के तहत दाखिले की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय थी, जबकि दसवीं कक्षा का परिणाम 15 जून को जारी हुआ। इस कारण बड़ी संख्या में पात्र छात्र योजना के अंतर्गत समय पर आवेदन नहीं कर सके। अब ऐसे छात्र, जिन्होंने 15 जुलाई तक 11वीं कक्षा में दाखिला ले लिया था लेकिन चिराग योजना के तहत उनका डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया, उन्हें दोबारा अवसर दिया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 276 निजी स्कूलों को कुछ कक्षाओं के लिए फिलहाल अपात्र माना गया है। इन स्कूलों द्वारा मान्यता से संबंधित पूरे दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए थे। कई निजी स्कूल सीनियर सेकेंडरी तक मान्यता प्राप्त होने के बावजूद केवल सेकेंडरी स्तर के दस्तावेज ही अपलोड कर रहे थे। ऐसे सभी स्कूलों को अब अपनी पूरी और सही मान्यता से जुड़े कागजात पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के निजी स्कूलों से समन्वय कर यह सुनिश्चित करें कि पोर्टल खुलने की अवधि के दौरान सभी लंबित दस्तावेज और छात्र विवरण समय पर अपलोड हो जाएं। आदेशों के सख्त अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया है।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने साफ किया है कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को तकनीकी कारणों या समय सीमा की वजह से चिराग योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.