Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

25 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश STF के शिकंजे में, पंचकूला से गिरफ्तारी

पंचकूला। हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजेंद्र उर्फ जींदा को करनाल एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर की गई, जहां आरोपी नशे की गोलियों की सप्लाई देने के इरादे से पहुंचा था। एसटीएफ ने उसके कब्जे से हथियार और नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार राजेंद्र उर्फ जींदा करनाल जिले के निसिंग का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, फिरौती, अवैध हथियार रखने और नशा तस्करी समेत 30 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से कई मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग इलाकों में ठिकाने बदल रहा था।

करनाल के एसीपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर मौजूद है और किसी ग्राहक को नशे की गोलियां देने वाला है। सूचना के आधार पर सोमवार देर रात करीब 12 बजे एसटीएफ टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान खुद को घिरता देख आरोपी ने बचने के प्रयास में जेब में रखी कई नशीली गोलियां निगल लीं, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस टीम उसे तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सेक्टर-7 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसटीएफ का कहना है कि रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य आपराधिक मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.