Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुशासनहीनता पर भाजपा सख्त, बयानवीर मंत्रियों पर लगेगी लगाम

पंचकुला। दक्षिण हरियाणा में भाजपा के केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के बीच जारी सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी संगठन असहज हो गया है। लगातार सामने आ रही जुबानी जंग को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वालों पर लगाम कसी जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व मंत्री अभय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बुलाकर स्पष्ट संदेश दिया जाएगा। इसी तरह ब्रज क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम, अन्य मंत्रियों और फरीदाबाद नगर निगम से जुड़े पार्षदों को भी संगठनात्मक अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। यदि किसी को मतभेद हैं, तो उन्हें आपसी बातचीत या पार्टी के आंतरिक मंचों पर सुलझाया जाना चाहिए। सार्वजनिक मंचों और मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर टिप्पणी करना पार्टी की मर्यादा के खिलाफ है।

गौरतलब है कि बीते करीब पंद्रह दिनों से दक्षिण हरियाणा में भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कभी राव इंद्रजीत सिंह, राव नरबीर सिंह और अभय सिंह एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आए, तो कभी पलटवार हुआ। इस जुबानी जंग में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह के बयान भी चर्चा में रहे।

इस अंदरूनी खींचतान का असर स्थानीय राजनीति और संगठन पर भी साफ दिख रहा है। गुरुग्राम नगर निगम में बहुमत होने के बावजूद अब तक डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चयन नहीं हो सका है। पार्षद दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इसी तरह फरीदाबाद से पलवल तक भी राजनीतिक तनाव बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और अन्य नेताओं के बीच परोक्ष आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। नगर निगम बैठकों में हंगामा और सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियों ने पार्टी की किरकिरी कराई है।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी से न सिर्फ विपक्ष को हमला करने का मौका मिल रहा है, बल्कि कार्यकर्ताओं में भी गलत संदेश जा रहा है। ऐसे में पार्टी अब सख्ती के मूड में है और जल्द ही सभी संबंधित नेताओं से बातचीत कर अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.