Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन दिन बाद अपहृत छह माह की बच्ची गौरी सकुशल बरामद

रोहतक। मॉडल टाउन क्षेत्र से तीन दिन पहले अपहृत छह माह की मासूम बच्ची गौरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में अपहरण करने वाली एक महिला और एक पुरुष को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़कर रोहतक ला रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकिता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव पिपड़ा की रहने वाली गीता ने सिविल लाइन थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। गीता वर्तमान में कमल कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराये पर रहती है और बजरंग भवन फाटक के पास बिस्किट बेचने का कार्य करती है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी शिवानी, बेटा बलराम और छह माह की सबसे छोटी बेटी गौरी शामिल है।

एफआईआर के मुताबिक, 17 जनवरी की रात करीब 10:20 बजे गीता अपने बच्चों के साथ बजरंग भवन से पैदल कमल कॉलोनी लौट रही थी। शिवानी और बलराम उसके साथ चल रहे थे, जबकि गौरी उसकी गोद में थी। जब वे मॉडल टाउन के पास डबल पार्क के नजदीक पहुंचे, तभी बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष वहां आए।

आरोप है कि दोनों ने बच्ची और सामान देने के लिए भरोसा दिलाया और कुछ दूरी पर लौटाने का आश्वासन दिया। गीता के विश्वास में लेने के बाद आरोपियों ने बच्ची और सामान ले लिया। आगे जाकर उन्होंने सामान सड़क पर फेंक दिया और बच्ची को लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस बच्ची को सकुशल बरामद करने में सफल रही। फिलहाल आरोपी महिला और पुरुष से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे अपहरण कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस, 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम...

मौत से पहले लिखी दो वसीयतें, हाई कोर्ट ने दोनों पर उठाए सवाल

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने संपत्ति विवाद से जुड़े करीब 26 साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतक की ओर से मृत्यु से कुछ दिन पहले बनाई गई दोनों वसीयतों को संदिग्ध माना है। अदालत ने कहा कि जब वसीयतकर्ता गंभीर रूप से बीमार हो और...

लालजीत भुल्लर के पिता और पीए की जमानत पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। डीएम गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक की जमानत याचिकाओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। दोनों पक्षों की ओर से अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.