Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में नई SDRF बटालियन, 1149 पदों पर अग्निवीरों को प्राथमिकता

चंडीगढ़ |  हरियाणा में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की एक नई बटालियन स्थापित की जाएगी, जिसमें कुल 1149 पद होंगे। गृह विभाग ने इस बटालियन को मंजूरी दे दी है और इसमें अग्निवीरों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य के सभी मंडलों में त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (Quick Response Teams – QRT) बनाई जाएंगी, ताकि किसी भी आपदा या संवेदनशील स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सोमवार को गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई बटालियन की स्थापना को लेकर व्यापक रोडमैप तैयार किया गया। इस रोडमैप में आपदा प्रबंधन के बुनियादी ढांचे का विकास, जनशक्ति की तैनाती, विशेष प्रशिक्षण प्रोटोकॉल और परिचालन तत्परता पर विशेष ध्यान दिया गया।

प्रदेश सरकार ने पुलिस और गृह विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे बल को जल्दी से चालू करें। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने SDRF की स्थापना, संगठन, प्रशिक्षण और तैनाती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के पास पहले से ही प्रशिक्षित आपदा प्रतिक्रिया कर्मियों का मजबूत बेस मौजूद है, जो किसी भी आपदा में त्वरित और प्रभावी मदद प्रदान कर सकते हैं।

आईआरबी भोंडसी की पहली SDRF बटालियन नोडल आपदा प्रतिक्रिया इकाई के रूप में कार्य कर रही है। इसमें 594 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें कोलैप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू, फ्लड रेस्क्यू और केमिकल, बायोलाजिकल, रेडियोलाजिकल और न्यूक्लियर आपदा प्रतिक्रिया में प्रशिक्षित किया गया है।

नई SDRF बटालियन की स्थापना हरियाणा की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में किसी भी आपात स्थिति में प्रशिक्षित, पेशेवर और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली टीम मौजूद हो, जो जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बना सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.