Facebook-f Youtube X-twitter

26 जनवरी धमाका साजिश का पर्दाफाश, हरियाणा से मोस्ट वांटेड कालू गिरफ्तार

जींद |देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को संभावित बम धमाके की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा के जींद जिले के सफीदों निवासी 36 वर्षीय कुलदीप उर्फ कालू को पंजाब पुलिस ने लुधियाना से हिरासत में लिया है। आरोपी पर खालिस्तानी समर्थकों के संपर्क में रहने और आतंकी वारदात की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुलदीप उर्फ कालू सफीदों शहर के वार्ड नंबर पांच का निवासी है। सोमवार शाम पंजाब पुलिस की एक टीम लुधियाना पहुंची और वहीं से उसे हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से खालिस्तानी समर्थकों के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि वह अपनी फेसबुक आईडी पर खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े फोन नंबरों और प्रतीकों को डिस्प्ले पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करता था।

जांच एजेंसियों का दावा है कि कुलदीप 26 जनवरी को दिल्ली में खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश में शामिल था। इस केस में लुधियाना समेत अन्य स्थानों से भी कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट्स के आधार पर कुलदीप का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे दबोचा गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुलदीप वर्ष 2019 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था, जहां उसे अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह करीब 10 महीने तक अमेरिका की जेल में बंद रहा। साल 2020 में जेल से रिहा होने के बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। इसके अलावा, उस पर वर्ष 2016 में सफीदों में एक हादसे से जुड़ा मामला भी दर्ज है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलदीप उर्फ कालू को मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें कुलदीप के साथ-साथ हरविंदर उर्फ रंधा, कुलवंत, अवतार सिंह, करणवीर, हर्शदीप उर्फ हर्श, भूपेंद्र उर्फ भिंडरा, पुरुषोतम उर्फ पम्मा, वाधवा सिंह उर्फ बब्बर और गुरमीत के नाम भी शामिल हैं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क, फंडिंग व अन्य संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.