Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी ने बनाए नए रिकॉर्ड, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत चौंकाने वाली

नई दिल्ली | घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को दोनों कीमती धातुओं ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोने के दाम इतनी तेजी से बढ़े कि 10 ग्राम की कीमत जानकर निवेशक और खरीदार हैरान रह गए।

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 7,435 रुपये की जोरदार तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही सोना 1,58,261 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला। चांदी के भाव 10,029 रुपये बढ़कर करीब 3,33,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करते नजर आए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना नई ऊंचाई पर

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों ने नया शिखर छू लिया है। Comex पर बुधवार को सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत 4,767.50 डॉलर प्रति औंस पर हुई थी, जबकि पिछला बंद भाव 4,765.80 डॉलर प्रति औंस रहा था। खबर लिखे जाने तक सोना 67.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,833.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान सोने ने 4,847.70 डॉलर प्रति औंस का अब तक का उच्चतम स्तर भी छू लिया।

वहीं, Comex पर चांदी की शुरुआत 94.55 डॉलर प्रति औंस पर हुई। हालांकि, बाद में इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली और खबर लिखे जाने के समय यह 0.90 डॉलर फिसलकर 93.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इसके बावजूद, इस साल चांदी 95.74 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.