Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला से चंडीगढ़, कुल्लू और रिकांगपिओ के लिए शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से चंडीगढ़, कुल्लू और रिकांगपिओ के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने के मौके पर हवाई सलामी दी गई। इससे प्रदेश के नागरिकों और यहां आने वाले सैलानियों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।शिमला से चंडीगढ़ के लिए हफ्ते में तीन दिन हेली टैक्सी उड़ान संचालित होगी। इस मार्ग का किराया प्रति यात्री मात्र 3,169 रुपये रखा गया है। वहीं, शिमला से कुल्लू के लिए रोजाना उड़ान उपलब्ध होगी, जिसके लिए किराया 3,500 रुपये है। इसी तरह, शिमला-रिकांगपिओ मार्ग पर भी रोजाना हेली टैक्सी सेवा मिलेगी, जिसका किराया प्रति यात्री 4,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पहले केवल इमारतों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार विकास की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत ड्रीम प्रोजेक्ट नहीं है, उनका केवल सपना हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा करना है।

संजौली हेलीपोर्ट से हेरिटेज एविएशन कुल्लू और रिकांगपिओ के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करेगी। वहीं, पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़ और संजौली हेलीपोर्ट के बीच सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। चंडीगढ़ से उड़ान सुबह 9:15 बजे भरेगी और 9:50 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान सुबह 9:50 बजे भरेगी और 10:30 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।इसके अलावा, पवन हंस लिमिटेड जल्द ही संजौली-रामपुर, संजौली-रिकांगपिओ और संजौली-मनाली के लिए भी उड़ानें शुरू करेगी। इस नई हेली टैक्सी सेवा से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.