Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बांग्लादेश संकट पर भारत सतर्क, राजनयिकों के परिवार लौटाए गए

नई दिल्ली। बांग्लादेश में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति के बीच भारत ने एक एहतियाती और अहम कदम उठाया है। भारत सरकार ने बांग्लादेश में तैनात भारतीय राजनयिकों के परिवारों को अस्थायी रूप से स्वदेश वापस बुलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले से भारत के कूटनीतिक मिशनों के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग और अन्य सहायक मिशन पूरी क्षमता के साथ अपना कार्य जारी रखेंगे।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब बांग्लादेश में संसदीय चुनाव नजदीक हैं। अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद यह पहला आम चुनाव होगा। छात्र आंदोलनों के बाद हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से देश में राजनीतिक अस्थिरता, विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

हालात को लेकर भारत पहले ही अपनी चिंता जता चुका है। बीते महीने भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब कर ढाका में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। यह कदम तब उठाया गया, जब भारतीय उच्चायोग के आसपास प्रदर्शन और नारेबाजी की घटनाएं सामने आईं, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव और गहराया।

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। बाद में इन आंदोलनों में भारत विरोधी नारे भी सुनाई दिए और कुछ छात्र नेताओं ने बिना सबूत भारत पर आरोप लगाए।

इन आरोपों पर भारत के विदेश मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कुछ उकसावे वाले तत्व जानबूझकर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अब तक न तो इस हत्या की पारदर्शी जांच पूरी कर पाई है और न ही कोई ठोस सबूत साझा किए गए हैं।

इस बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। अंतरिम सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ 645 हिंसक घटनाएं दर्ज की गईं।

भारत सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और संकेत हैं कि यदि स्थिति और बिगड़ी, तो अतिरिक्त कूटनीतिक या सुरक्षा कदम भी उठाए जा सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.