Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला बैंक घोटाला: मैनेजर ने सोना चोरी कर किया निकासी

पंचकूला | पंचकूला  में HDFC बैंक के मैनेजर विकास जैन, लॉकर कस्टोडियन रणवीर सिंह और पूर्व कर्मचारी अर्पणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता नीतू रानी, जो अंबाला के सेक्टर-9 की निवासी हैं, ने चंडीमंदिर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि बैंक कर्मचारियों ने उनकी अनुमति के बिना उनका गिरवी रखा गया सोना निकाल लिया।

नीतू रानी ने बताया कि उन्होंने 2 मई 2024 को पंचकूला के बरवाला स्थित HDFC शाखा से 3,77,121 रुपए का लोन लिया था, जिसके एवज में उन्होंने अपनी ज्वेलरी गिरवी रखी थी। शिकायत के अनुसार, 6 मई 2025 को बैंक मैनेजर और लॉकर कस्टोडियन ने बिना उनकी अनुमति लोन क्लोज किया और सोना अपने कब्जे में ले लिया। इसके लिए अर्पणा ने शिकायतकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर भी किए।

चंडीमंदिर थाना के एसएचओ रामपाल ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बैंक से संबंधित रिकॉर्ड भी प्राप्त किया गया है।

इसके अलावा, शिकायत में यह भी बताया गया कि बैंक कर्मचारी नीतू रानी के क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर लगभग 1,20,000 रुपए का बिल उत्पन्न कर चुके हैं और उसका भुगतान नहीं किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह मामला कर्मचारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर बैंकिंग प्रणाली में धोखाधड़ी करने का स्पष्ट उदाहरण है। मामले की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई बैंक रिकार्ड एवं गवाहों के बयानों के आधार पर अमल में लाई जाएगी।

यह मामला पंचकूला में बैंकिंग धोखाधड़ी और वित्तीय सुरक्षा के महत्व को उजागर करता है, जिससे ग्राहकों की सावधानी और बैंकिंग नियमों की कड़ाई पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.