Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीबीएमबी सुंदरनगर के नोटिस से भड़के व्यापारी, जीरो चौक बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे सैकड़ों दुकानदार

Mandi, Dharamveer-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सुंदरनगर द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में वर्षों से संचालित छोटे व्यापारियों को हटाने के लिए जारी किए गए नोटिस के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। बीबीएमबी सुंदरनगर के एसडीओ एनफोर्समेंट सब-डिवीजन की ओर से जारी इस नोटिस के विरोध में बुधवार को जीरो चौक बाजार पूरी तरह बंद रहा। बाजार बंद के दौरान करीब 250 दुकानदारों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने बीबीएमबी के इस कदम को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे “तुगलकी फरमान” करार दिया। व्यापारियों का कहना है कि वे दशकों से जीरो चौक क्षेत्र में कारोबार कर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। अचानक नोटिस जारी कर दुकानों को हटाने की कार्रवाई उनकी रोजी-रोटी पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

विधायक राकेश जंवाल ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, जल्द समाधान का दिया भरोसा

व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सुंदरनगर विधायक एवं प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने व्यापारियों को शांत करवाते हुए कहा कि बीबीएमबी परियोजना देश के विकास की रीढ़ रही है, लेकिन इसके लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनों के साथ-साथ बड़े बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट क्षेत्र में आज भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, इसके बावजूद वर्षों से काम कर रहे छोटे व्यापारियों को हटाने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है।राकेश जंवाल ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने स्थानीय प्रशासन और बीबीएमबी प्रबंधन से संवाद किया है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

वहीं बीबीएमबी टाउनशिप व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्विनी सैनी ने बीबीएमबी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी द्वारा “चूज एंड पिक” नीति अपनाई जा रही है, जिसके तहत पहले चरण में 17 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि आगे और दुकानों को हटाने की तैयारी की जा रही है। अश्विनी सैनी ने बताया कि पिछले करीब 50 वर्षों से व्यापारी इन स्थानों पर दुकानें चलाकर अपने परिवारों का गुजारा कर रहे हैं, लेकिन आज तक बीबीएमबी ने न तो पुनर्वास की कोई नीति बनाई और न ही स्थायी समाधान निकाला।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हिमाचल की भूमि पर बिजली परियोजनाएं स्थापित कर बीबीएमबी अरबों रुपये की कमाई कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि बीबीएमबी प्रबंधन तुरंत अपनी नीति स्पष्ट करे और 17 दुकानों को हटाने से संबंधित नोटिस तत्काल वापस ले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.