Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जाठिया देवी में स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध नहीं होगा एक इंच भूमि का भी अधिग्रहण – विक्रमादित्य सिंह

Shimla, Sanju-:जाठिया देवी क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय लोगों की इच्छा के खिलाफ एक इंच जमीन का भी अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। सरकार का दायित्व है कि वह क्षेत्र के निवासियों, किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा करे और किसी भी हाल में जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं होगा।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जाठिया देवी में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्व में वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान शुरू हुई थी। उस समय पहले चरण में लगभग 260 बीघा भूमि हिमुडा के नाम दर्ज की गई थी। भविष्य में शहरी विकास की योजनाओं के तहत करीब 1200 बीघा भूमि की आवश्यकता जताई गई है, लेकिन मौजूदा सरकार इस प्रक्रिया को पूरी तरह जनभावनाओं के अनुरूप ही आगे बढ़ाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास के नाम पर स्थानीय लोगों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों और बागवानों की आजीविका सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। प्रभावित लोगों से संवाद किया जाएगा और उनकी सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य विकास और जनहित के बीच संतुलन बनाए रखना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.