Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बस सेवा शुरू करने और यू-टर्न सुधार की मांग तेज

गुरुग्राम | द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास रह रहे हजारों निवासियों ने सार्वजनिक परिवहन और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक बार फिर प्रशासन का ध्यान खींचा है। यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन (United RWA Federation) के प्रतिनिधियों ने पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत से मुलाकात कर एक्सप्रेसवे पर नियमित बस सेवा शुरू करने और खतरनाक यू-टर्न को दुरुस्त करने की मांग उठाई।

आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू हो जाने के बावजूद इस मार्ग पर अब तक कोई नियमित बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इसके चलते सेक्टरों और सोसायटियों में रहने वाले लोग निजी वाहनों, टैक्सी और ऐप-आधारित कैब सेवाओं पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। इससे न केवल यात्रियों का खर्च बढ़ रहा है, बल्कि ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

फेडरेशन ने खासतौर पर पिलर नंबर 30 के पास बने यू-टर्न को अत्यंत खतरनाक बताया। उनका कहना है कि गलत डिजाइन और उचित संकेतक न होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं और कई बार जानलेवा स्थिति बन जाती है। स्थानीय निवासियों ने इस यू-टर्न को तत्काल सुधारने या वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।

आरडब्ल्यूए के संस्थापक राकेश राणा बजघेड़ा ने कहा कि द्वारका मेट्रो स्टेशन सेक्टर-21 से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे होते हुए मानेसर तक डीटीसी या हरियाणा रोडवेज की बसें चलाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।

सांसद कमलजीत सहरावत ने निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि बस सेवा और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों, एनएचएआई और परिवहन अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

आरडब्ल्यूए ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक वे लगातार प्रशासन के संपर्क में रहेंगे और जनहित से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.