Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिम चंडीगढ़ बसाने की प्रक्रिया तेज,30 दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश

शिमला शहर में भीड़भाड़ को करने के लिए भी बनी कार्ययोजना

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए शहर हिम चंडीगढ़ के निर्माण को गति देने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में चार कैबिनेट सब-कमेटियों की बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें शिमला शहर और बद्दी-बरोटीवाला में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में कैबिनेट सब-कमेटी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे हिम चंडीगढ़ के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं 30 दिन के भीतर पूरी करें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके। हिम चंडीगढ़ के लिए 3400 बीघा भूमि पहले ही हिमुडा को ट्रांसफर कर दी गई है।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिमला शहर में भीड़भाड़ कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत अनाज मंडी, टिंबर मार्केट और मैकेनिकल वर्कशॉप्स को शहर के बाहर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी के 12 बड़े आढ़तियों और सब्जी मंडी के 200 दुकानदारों के लिए नई जगहों और भवनों की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त शिमला ने संभावित स्थलों का निरीक्षण कर अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जगत सिंह नेगी ने यह भी बताया कि शिमला शहर में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर पार्किंग निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें टूटीकंडी, संजौली और लिफ्ट की पार्किंग शामिल हैं। मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है और अधिकारियों को कानूनी सलाह के आधार पर समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में समिति के सदस्य विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम शिमला के पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र पंवर के सुझाव भी लिए गए। बैठक का उद्देश्य शिमला शहर में यातायात और भीड़भाड़ की समस्याओं का समाधान करना और हिम चंडीगढ़ के निर्माण के लिए तैयारियों को तेज करना था।राजस्व मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी विभाग 30 दिन में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगे, जिससे हिम चंडीगढ़ का निर्माण समय पर शुरू हो सके और शिमला शहर का डिकंजेशन भी सुनिश्चित किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.