Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गिरावट के बाद सोना-चांदी में फिर तेजी, चांदी ₹10 हजार उछली

नई दिल्ली । बीते दिनों की तेज बढ़त के बाद गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं ने फिर से मजबूती दिखाई है। कमोडिटी बाजार खुलते ही चांदी के भाव में बड़ा उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलो तक की तेजी देखी गई। वहीं सोने के दामों में भी 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। निवेशकों की नजर अब दिनभर के उतार-चढ़ाव और आगे की चाल पर टिकी हुई है।

Silver Price Today: चांदी के भाव में जोरदार उछाल

सुबह करीब 10 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत 3,33,549 रुपये के आसपास दर्ज की गई। इसमें 6,260 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली। मौजूदा सत्र में चांदी ने 3,32,000 रुपये प्रति किलो का लो और 3,39,927 रुपये प्रति किलो का हाई स्तर छुआ है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में भी मजबूती

सोने की कीमतों में भी शुक्रवार सुबह तेजी देखने को मिली। करीब 9:50 बजे सोना 2,162 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। आज के सत्र में सोने का न्यूनतम स्तर 1,57,500 रुपये और उच्चतम स्तर 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।

गिरावट के बाद लौटी चमक

गौरतलब है कि 22 जनवरी को सोने और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले लगातार कई सत्रों तक दोनों धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। अब शुक्रवार को बाजार खुलते ही फिर से तेजी लौटने से निवेशकों और कारोबारियों में हलचल बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों के चलते दिनभर कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.