Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली में मौसम ने लिया करवट, तेज हवाओं और बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली I राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक बदलाव कर दिया है। देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं और सुबह हुई बारिश ने आम लोगों के लिए दफ्तर या जरूरी कामों पर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम में गिरावट के कारण ठंड का असर भी बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली‑एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 22 से 29 जनवरी के बीच उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान और कम हो जाएगा, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिमी राज्यों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छा सकता है, जबकि 25 जनवरी को भी इन राज्यों में कोहरे का असर रहेगा। इसके अलावा 25 और 26 जनवरी को दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

सावधानियां: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और कोहरे के दौरान सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें। सुबह और शाम के समय वाहन चलाते समय या पैदल सफर करते समय ध्यान रखें। बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर रहें।

विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के अंतिम हफ्ते में उत्तर भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और घने कोहरे के चलते लोगों को मौसम की अनिश्चितताओं के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.