Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राखीगढ़ी टीलों की खोदाई: सरकार ने विरासत और पर्यटन को मजबूत किया

नारनौंद (हांसी) |  विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल राखीगढ़ी में इतिहास के नए पन्ने अब खुलने वाले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक वाईएस रावत ने वीरवार को चौथे चरण की खोदाई की औपचारिक शुरुआत की। इससे पहले तीसरे चरण की खोदाई मई 2025 में समाप्त हुई थी।

रावत ने टीला नंबर एक पर पूजा अर्चना के बाद औजारों पर टीका लगाकर खुद खोदाई का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह खोदाई तीन साल तक चलेगी और पिछले चरणों से अलग और बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार शोध का मुख्य उद्देश्य राखीगढ़ी के सातों टीलों के आपसी संबंध और नगर के विकास के क्रम को समझना है।

खोदाई के दौरान यह अध्ययन किया जाएगा कि क्या बार-बार आई बाढ़ या किसी प्राकृतिक घटना ने नगर को अलग-अलग हिस्सों में बांटा, या फिर आवासीय, व्यावसायिक, कारीगरों और प्रशासनिक क्षेत्रों के लिए अलग टीलों का निर्माण हुआ। इस चरण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टीलों की निचली सतह से खोदाई की जाएगी। इससे यह पता चलेगा कि नगर का विकास किस क्रम में हुआ और विभिन्न स्तर कैसे जुड़े हुए थे।

रावत ने बताया कि राखीगढ़ी हड़प्पा और मोहनजोदड़ो से भी बड़ा स्थल माना जाता है। इससे मिलने वाले निष्कर्ष देश और विश्व इतिहास दोनों के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इस अवसर पर एएसआई चंडीगढ़ सर्कल के विशेषज्ञ भी मौजूद थे। रावत ने राखी शाहपुर के ज्ञान केंद्र का दौरा कर वहां प्रदर्शित खोदाई की वस्तुओं की सराहना की।

अब तक की खोदाई का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है: पहला चरण (1998-2000) साइट तीन पर, दूसरा चरण (2011-2016) साइट एक पर और तीसरा चरण (2023-2025) साइट सात पर किया गया। चौथा चरण हड़प्पा सभ्यता के अध्ययन में नए आयाम खोलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.