Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों में खुशी की लहर लेकिन जाम और फिसलन बनी मुसीबत

Shimla, Sanju-:पहाड़ों की रानी शिमला में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सीजन की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। आज सुबह से ही शिमला और आसपास के इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जिससे पूरे शहर ने सफेद चादर ओढ़ ली है। अब तक करीब दो इंच से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है।

बर्फ गिरते ही शिमला पहुंचे पर्यटकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है। मौसम खराब होने की पहले से मिली जानकारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी बीते दिन ही शिमला पहुंच गए थे। सुबह जब बर्फबारी शुरू हुई तो पर्यटक बर्फ के बीच फोटो खिंचवाते और मस्ती करते नजर आए। कई पर्यटक पहली बार बर्फबारी का नजारा देख बेहद उत्साहित दिखे।हालांकि इस खूबसूरत नजारे के साथ परेशानियां भी बढ़ गई हैं। सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वाहन सड़कों पर फिसलते नजर आए और कई जगह गाड़ियों को धक्का लगाकर निकालना पड़ा। शिमला-कुफरी मार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। ढली टनल से कुफरी की ओर जाने वाले कई पर्यटक वाहनों समेत फंस गए हैं।

पर्यटकों को होटल की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। कई सैलानियों का कहना है कि होटल या तो उपलब्ध नहीं हैं और जो मिल रहे हैं, उनके दाम काफी ज्यादा वसूले जा रहे हैं। एक कमरे के लिए 10 से 15 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है।प्रशासन की ओर से लोगों और पर्यटकों से अपील की गई है कि बिना जरूरी यात्रा से बचें और मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतें।

“हम दूसरे राज्य से शिमला सिर्फ बर्फ देखने आए थे। आज सुबह से बहुत अच्छी बर्फबारी हो रही है, लेकिन गाड़ियां फिसल रही हैं। कुफरी जाना चाहते थे, पर रास्ता बंद है और होटल भी बहुत महंगे मिल रहे हैं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.